गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : धान खरीद प्रशिक्षण कार्यशाला जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। धान खरीद वर्ष 2022-23 की धान खरीद प्रशिक्षण कार्यशाला जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी उमाशंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहें जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह को निर्देश देते हुए बताया शासन द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य-धान कामन रू0 2040.00 प्रति कुन्तल, धान ग्रेड-ए रू0 2060.00 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष किसानों को उतराई, छनाई व सफाई के लिए रू0 20.00 प्रति कुन्तल ही लिया जायेगा। शासन द्वारा धान खरीद की अवधि 01 नवम्बर 2022 से 28 फरवरी 2022 तक निर्धारित किया गया है। सभी क्रय केन्द्रों पर टोकन रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, निरीक्षण पंजिका, बोरा रजिस्टर, स्टाक रजिस्टर आदि उपलब्ध होना चाहिए।

क्रय केन्द्रों पर समय से खराददारी किया जायें तथा उसका समय से भुगतान भी कराया जाये। क्रय केन्द्रों पर किसानों की संख्या अधिक होने पर टोकन उपलब्ध कराया जाये। सभी क्रय केन्द्र प्रभारी सेल्फी फोटो खीचेंगे जिसमें ट्रक का नम्बर भी आये। टीम द्वारा मिलों का साप्ताहिक निरीक्षण कराया जायेगा। क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने तथा पेयजल की व्यवस्था रहे। धान क्रय से सम्बंधित सभी उपकरण सभी क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि किसान भाई धान विक्रय से पूर्व आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा जो जनपद के किसी भी जन सुविधा केन्द्र/साइवर कैफे के माध्यम से कराया जा सकता है। बिना रजिस्ट्रेशन के धान क्रय एजेन्सियों पर विक्रय नही किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु विभाग के पोर्टल बिेण्नचण्दपबण्पद पर पंजीयन होगा। किसानों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु किसान बही/खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, पासबुक की छायाप्रति तथा आधार का़र्ड अनिवार्य होगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 52 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। धान खरीद हेतु शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रियंका वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0सिंह, लीड बैंक अधिकारी आर0के0 सिन्हा, समस्त एजेन्सियों के केन्द्र प्रभारियों तथा मिलों के मालिकगण की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button