गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

समस्त थानों पर आयोजित हुआ समाधान दिवस, सोनभद्र

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया "थाना समाधान दिवस"* *⏩अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुनी गई फरियादियों की समस्याएं-* *⏩उप जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक चोपन के साथ थाना चोपन पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-* *⏩जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश-* थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपदीय पुलिस के क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थानों पर आम जन की समस्याएं सुनी गयी । इस दौरान प्राप्त प्रार्थनापत्र एवं उनके निस्तारण का विवरण निम्नवत है- थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना पन्नूगंज पर कुल 05 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमे से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया, थाना रॉबर्ट्सगंज पर 03 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमे से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया, थाना चोपन पर कुल 09 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमे से कुल 05 का मौके पर निस्तारण किया गया, थाना रामपुर बरकोनिया पर कुल 01 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमे से कुल 01 का मौके पर निस्तारण किया गया, थाना कोन पर कुल 06 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया, थाना दुद्धी पर 03 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया, थाना म्योरपुर पर 02 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 01 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया, थाना बभनी पर 09 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमें से 01 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, थाना बीजपुर पर 01 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमें से 01 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, थाना घोरावल पर 05 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमें से 01 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । इसके अलावा थाना रायपुर पर 01 प्राप्त हुआ जिनका शीघ्र ही निस्तारण कर दिया जायेगा । इसके साथ ही थाना मांची, थाना ओबरा, थाना हाथीनाला, थाना जुगैल, थाना विण्ढमगंज, थाना पिपरी, थाना अनपरा, थाना शक्तिनगर, थाना करमा तथा थाना शाहगंज पर कोई प्रार्थनापत्र प्राप्त नहीं हुआ । इस प्रकार जनपद में प्राप्त कुल 45 प्रार्थनापत्रों में से कुल 15 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष बचे प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के सम्बंध में आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!