गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सीएमओ पर बाहरी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने का आरोप

स्थानीय युवाओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद के कुछ युवाओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) पर स्थानीय अभ्यर्थियों की उपेक्षा कर अन्य जनपदों के अभ्यर्थियों के चयन का आरोप लगाते हुए सदर विधायक श्यामधनी राही को ज्ञापन सौंपा है। युवाओं ने मामले की जांच कर स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग की है।सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत आयुष चिकित्सक पुरुष, आयुष चिकित्सक महिला, जनरल एवं एएनएम पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके क्रम में 1 जून 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया, जिसमें सिद्धार्थनगर सहित अन्य जनपदों के लगभग 250 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जनपद में बेरोजगारी की समस्या गंभीर होने के बावजूद स्थानीय अभ्यर्थियों के चयन के स्थान पर अन्य जनपदों के अभ्यर्थियों को भर्ती किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इससे सिद्धार्थनगर के बेरोजगार युवाओं के साथ न्याय नहीं हो रहा है।अभ्यर्थियों ने विधायक से मांग की है कि जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया में जनपद सिद्धार्थनगर के योग्य अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिल सके और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।ज्ञापन सौंपने वाले युवाओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे आगे भी अपनी आवाज उठाने को बाध्य होंगे। हालांकि, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!