गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : नदियों का जलस्तर बढ़ने से दर्जनो गांव मैरुंड, स्कूल में घुसा पानी

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार। पिछले एक हफ्ते से क्षेत्र में हो रहे लगातार बरसात के कारण कूड़ा, बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर अचानक काफी बढ़ गया है। इन नदियों के ओवरफ्लो से निचले इलाकों में तेजी से पानी बढ़ रहा है। भलुहा, अजिगरा, ताल बगहिया, लाउखाउ, हथिवडताल, चौबाहे, रेहरवा आदि गांवों के चारो तरफ पानी का जमाव हो गया है।

प्राथमिक विद्यालय चौबाहे, लाउ खाउ एवं आँगनवाड़ी भवन एवं ग्राम पंचायत सचिवालय अजिगरा आदि में जलजमाव हो गया है। वही सदर एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने नाव से पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी साथ में लेखपाल अशोक कुमार गुप्ता भी रहे। उसका सोहास मार्ग पर तेतरी, फुलवारिया, नगवां, कुकुरभूकवा, चनरैया आदि के सिवान में पानी खरीफ की फसल को काफी नुकसान पहुचाया है।

Related Articles

Back to top button