गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

ससुराल आ रहे दो बाइक सवार सड़क दुर्घटना के हुए शिकार घायल रेफर,, सोनभद्र

(दुद्धी सोनभद्र)विंढ़मगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक सड़क हादसे में ससुराल जा रहे दो बाइक सवार युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रीवा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) ज़ोरूखाड़ गांव में एक तेज रफ्तार चेचिस ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना जोरूखाड़ गांव के पास हुई जब दोनों युवक विंधमगंज मुडीसेमर के रास्ते बाइक से धूमा गांव जा रहे थे।
सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार चेचिस ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर दूर जाकर गिरी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया,
घायलों की पहचान आशीष कुमार (22), पुत्र रामपति, निवासी कुडनिया, मध्यप्रदेश और माताराम (30), पुत्र लक्ष्मण हरिजन, निवासी टेडीतेन बैरपुर नवाटोला के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों युवक अपने ससुराल आए हुए थे और धुमा गांव की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में तैनात चिकित्सक डॉ. शाह आलम अंसारी ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बताया कि युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!