गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

अधिकारियों की मोटी रकम दीजिए गांव में मत किजिए विकास, जिम्मेदार अधिकारी मौन

दैनिक बुद्ध का संदेश
मेहदावल/संत कबीरनगर। सरकार की अति महात्वाकांक्षी योजना मनरेगा में जोरों-शोरों पर भ्रष्टाचार हो रहा है । बताते चलें कि जनपद संत कबीर नगर के विकास खंड मेहदावल के ग्राम पंचायत खरवनिया में मनरेगा योजना में इस कदर लूट पड़ी हुई है कि धरातल पर 3 मजदूरो से काम कराया जा रहा है। 44 मजदूरो का फर्जी मस्टर रोल चलवाकर 3की जगह 44मजदूरों का फर्जी तरीके से हाजिरी भी लगाईं जा रही है और अधिकारी/कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे सब कुछ देख रहे हैं ! ग्राम पंचायत खरवनिया में राजाराम के घर से खरवानिया सिवान के बॉर्डर तक नाला खुदाई कार्य नामक परियोजना पर मनरेगा श्रमिकों की फर्जी फोटो अपलोड कर फर्जी तरीके से आन लाइन हाजिरी लगवा कर मनरेगा योजना में जमकर फ्रजीवाड़ा किया जा रहा है। जबकि जिले के अधिकारियों द्वारा लगातार इसकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है ।अब सवाल उठता है कि मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार का जिम्मेदार कौन है ?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!