गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा की गयी काम्बिंग, सोनभद्र

*क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस व पीएसी बल द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम करछा के जंगलों में, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा मनबसा के जंगलों में मय पीएसी सघन काम्बिंग की गयी-* जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस व पीएसी बल द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम करछा के जंगलों में तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा मनबसा के जंगलों में मयपीएसी सघन काम्बिंग की गयी । इसके अतिरिक्त थाना बीजपुर पुलिस द्वारा पिण्डारी के जंगलों में तथा चौकी लिलासी थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम लिलासी में मयपीएसी सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!