गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

नशे के हालात में युवक चढा टावर पर गिरा मौत,, सोनभद्र

ओबरा/ सोनभद्र
रेणुका पार स्थित गुडुर गांव का एक युवक व्यक्ति नशे की हालत में बिल्ली मारकुंडी ग्राम सभा के टोला खैरटिया में स्थित एक बिजली के टावर पर चढ़कर घंटों बवाल काटा। घटना की जानकारी पाकर देखते देखते खैरटिया गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।इस दौरान टावर पर चढ़े ग्रामीण को काफी समझा बुझाकर उतारने का प्रयास किया। लेकिन टावर पर चढ़ा व्यक्ति धीरे धीरे और ऊपर चढ़ता जा रहा था। यह स्थिति देख ग्रामीणों ने ओबरा थाना को सूचना दी। लेकिन दुर्भाग्य से पुलिस के पहुंचने से कुछ चंद पहले ही टावर पर चढ़ते वक्त हाथ छूटने से वह व्यक्ति काफी ऊंचाई से गिर गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान शंभू यादव उम्र लगभग 37वर्ष पुत्र स्व0 कल्लू यादव निवासी पनारी ग्राम सभा के टोला गुडुर के रूप में की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नशे की हालत में गांव में घूम रहा था और वह दोपहर में एक ट्रांसफार्मर का तार भी पकड़ने का प्रयास किया था तो ग्रामीणों ने उसे वहां से दूर हटा दिया था। इसके बाद वह गांव के पास स्थित टावर पर चढ़ गया और एक घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!