गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

दो बाइकों के टक्कर में दो सवार घायल, सोनभद्र


ओबरा  थाना क्षेत्र में बिल्ली चढ़ाई के समीप रविवार की देर रात लगभग सवा आठ बजे दो बाइको की आमने सामने टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार बाइक सवार शिव प्रसाद उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी फफराकुण्ड थाना ओबरा चोपन की ओर से अपने घर जा रहा था।वही विपरीत दिशा से आ रहा चोपन गॉव निवासी नीरज मौर्या उम्र लगभग 24 वर्ष की अचानक उक्त बाइक सवार से टक्कर हो गयी।हादसे में उक्त दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर पहुचे एसआई संतोष सिंह ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहा दोनो का उपचार जारी है।श्री सिंह ने बताया कि मौके से दोनो बाइको को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने के उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button