गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भारत-नेपाल बार्डर खुनुवां पर एसएसबी के जवानों ने की छापेमारी

नेपाली युवक सहित तुर्की मक्का, यूरिया खाद, साइकिल व बाइक किया जब्त

पूजा गुप्ता/दैनिक बुद्ध का संदेश
खुनुवां/सिद्धार्थनगर।सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 43वीं वाहिनी के जवानों ने ने भारत-नेपाल बार्डर पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को तुर्की का मक्का, यूरिया खाद, साइकिल और मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त किया गया। इस दौरान एक नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी खुनुवां के जवान सीमा स्तंभ संख्या 556/1 के पास नाका ड्यूटी पर थे। उन्होंने कुछ लोगों को खेतों के रास्ते साइकिलों पर सामान लादकर नेपाल से भारत आते देखा। वहीं एसएसबी टीम को देखते ही तस्कर साइकिलों और सामान को छोड़कर नेपाल की ओर भाग गये। एसएबी जवानों ने मौके पर छोड़े गये सामानों की जांच की, जिसमें चार साइकिलों पर लदी कुल 19 बोरी तुर्की का मक्का बरामद हुआ। एसएसबी ने सभी 19 बोरी मक्का और चारों साइकिलों को जब्त कर आवश्यक कागजी कार्रवाई किया। जब्त सामान को सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवां को सौंप दिया गया। इसी क्रम में सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 543/1 के पास एक और कार्रवाई किया। एसएसबी ने भारत से नेपाल ले जायें दो बोरी यूरिया खाद और एक मोटरसाइकिल के साथ एक नेपाली नागरिक को दबोचा। वहीं पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवनारायण यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम बंजरही पोस्ट बंजरही जिला रुपन्देही (नेपाल) के रूप में हुई। वह बरामद खाद से सम्बन्धित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। एसएसबी की गश्ती टीम ने दो बोरी यूरिया खाद और मोटरसाइकिल जब्त कर लिया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सौंप दिया। एसएसबी अधिकारियों के मुताबिक 43वीं वाहिनी भारत-नेपाल बॉर्डर पर तस्करी, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा और वन्य जीवों से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रही है। इन प्रयासों से सीमा पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!