गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन को एसएसपी पद पर पदोन्नति

सिद्धार्थनगर। नये बर्ष 2026 के शुभारम्भ में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन को उनके उत्कृष्ट सेवा एवं कार्यों के फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस पदोन्नति के अवसर पर उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन को एक अतिरिक्त स्टार श्वेत धातु लगाकर सम्मानित किया गया। वहीं उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी ने एसएसपी के उज्ज्वल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन को एसएसपी पद पर पदोन्नति होने पर एएसपी सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद, सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, सीओ नौगढ़ नरेन्द्र कुमार, सीओ शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी, सीओ इटवा पवीन प्रकाश, सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा, सीओ बांसी सुश्री रोहिणी यादव, थानाध्यक्ष सिद्धार्थनगर दुर्गा प्रसाद, थानाध्यक्ष लोटन दिनेश कुमार सरोज, थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष कपिलवस्तु सन्तोष कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष उसका बाजार हरे कृष्ण उपाध्याय, थानाध्यक्ष चिल्हियां राजेश कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह, थानाध्यक्ष ढेबरूआ नारायन लाल श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष इटवा रविन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष मिश्रौलिया राजेश तिवारी, थानाध्यक्ष गोल्हौरा रामदेव, थानाध्यक्ष डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव, थानाध्यक्ष ड़िड़ई मनोज मौर्य, थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चन्द्रकान्त पाण्डेय, थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह, थानाध्यक्ष पथरा अमित कुमार, थानाध्यक्ष बांसी मृत्युंजय पाठक, थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर मीरा चौहान, थानाध्यक्ष महिला सिद्धार्थनगर भाग्यवती पाण्डेय, एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस प्रभारी सिद्धार्थनगर शाइस्ता, यातायात प्रभारी सिद्धार्थनगर अमरेश कुमार व समस्त चौकी प्रभारी सहित मीडिया के नजीर मलिक, संजीव श्रीवास्तव, साजिद, सुनील मिश्रा, राजेश शर्मा, मुकेश धर द्विवेदी, सरताज आलम, सोमनाथ, असदुल्ला सिद्दीकी, नुरुल खान, ओजेर खान, सलमान हिन्दी व अन्य लोग ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!