उसका बाजारपुलिस ने रेहरा बाजार में महिलाओं को किया जागरूक

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार हरे कृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार को साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा बाजार थाना उसका बाजार जापा सिद्धार्थनगर में जाकर मिशन शक्ति एवं एण्टीरोमियों किया गया। वहीं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई व उनकी समस्याओं को सुना गया, उचित परामर्श के साथ काउन्सलिंग किया गया। बहू-बेटी सम्मेलन लगाकर जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारें में जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज-5.0 के विषय में महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर नये कानून के बारें में जानकारी दी गई व नई धाराओं को भी बताया गया। इस दौरान थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय, मुख्य आरक्षी अनिल चौहान, मुख्य आरक्षी सत्येन्द्र भारती, महिला आरक्षी कालिन्दी यादव उपस्थित रहीं।




