गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खलिहान की भूमि पर अवैध तरीके से झोपड़ी बनाकर किया जा रहा कब्ज

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील अन्तर्गत थाना क्षेत्र चिल्हियां के मुडिला खुर्द टोला बलदेव नगर में खलिहान की जमीन पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। वहीं शिकायतकर्ता ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया है कि ग्राम सभा में स्थित जमीन गाटा संख्या 699 रक्बा 0.103 पर अवैध कब्जा करके बुधराम पुत्र राम आसरे और श्याम बिहारी पुत्र गोरी लाल के द्वारा झोपड़ी बना लिया गया है। इस खलिहान की जमीन से होकर ग्रामीणों के निकलने का रास्ता भी है परन्तु यह कब्जाधारी दबंगई करके ग्रामीणों का रास्ता रोक लिए हैं और आने-जाने वालों से गाली गलौज भी करते हैं। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ के यहां दिनांक 09/12/2025 को मनभावती पत्नी स्वर्गीय मिन्कू ग्राम निवासी मुडिला खुर्द टोला बलदेव नगर के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया, परन्तु अभी तक त्वरित कार्यवाही नहीं हो सकी। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्लोरामीणों ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!