गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गांव से पकड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 17 दिसंबर को पीड़िता की मां ने कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी थी। बताया कि वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान बच्ची कुछ देर के लिए आसपास नजर नहीं आई। तलाश करने पर जानकारी हुई कि गांव का युवक कल्लू उसे अपने घर ले गया है। जब महिला उसके घर पहुंची तो देखा कि आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। मां को देखते ही आरोपी मौके से भाग निकला। मामले में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा संख्या 461/25 धारा 137(2), 65(2) बीएनएस व 5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी कल्लू पुत्र स्वामीनाथ (25) निवासी खदगौरा बेनीजोत को ग्राम खदगौरा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, उपनिरीक्षक अमित सिंह, कांस्टेबल विनीत वर्मा व विनोद शाहनी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!