सोनभद्र
खड़िया की बेटी ने लंदन में किया नाम रोशन,, सोनभद्र

खड़िया की बेटी ने लंदन में किया नाम रोशन
शक्तिनगर क्षेत्र के खड़िया निवासी प्रतिभा पांडेय ने लंदन में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने बर्मिंघम यूनिवर्सिटी, लंदन से इंटरनेशनल पॉलिटिकल रिलेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रतिभा पांडेय को यह डिग्री प्रदान की गई। यह उपलब्धि उनके परिवार और ऊर्जाचल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।प्रतिभा पांडेय के पिता अमरेश पांडेय खड़िया के व्यवसायी और समाजसेवी हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।परिजनों के मुताबिक प्रतिभा पाण्डेय परिवार की पहली बेटी हैं। जिन्होंने विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगी।
