गुटखा खाना और गुटखा थूकना निषेध कार्यक्रम का आयोजन

बांसी। 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती की ईकाई रतनसेन इंटर कॉलेज एवं रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर में गुटखा खाना और गुटखा थूकना निषेध तथा स्किल सेल एनिमिया पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता कृष्ण कुमार गुप्ता सर ने स्किल सेल एनिमिया के सम्बन्ध में कैडेटों को विस्तार से बताया तथा गुटखा खाने और गुटखा खाकर थूकने पर चर्चा करते कैडेटों से कहा कि अपने आस पास और समाज के लोगो जागरूक करें लोग गुटखा न खाएं और खाकर इधर उधर न थूके।इस अवसर लें राजेश कुमार यादव एनसीसी अधिकारी कुलदीप चौधरी, सूबेदार बीर बहादुर थापा, सूबेदार राजकुमार वर्मा,सी एच एम विक्रम लिंगा, सुमित सुब्बा, हवलदार विक्रम दल्लानी उपस्थित रहे। कैडेट दीनदयाल शर्मा, अंश पांडे अभय मिश्रा आदित्य मिश्रा अरविंद सैनी शगुन शर्मा रिया पाठक आरुषि त्रिपाठी गरिमा पांडे सृष्टि सृष्टि तिवारी सीमा द्विवेदी,अमन सिंह सहित 211 कैडेट उपस्थित रहे जिसमें कुल 112 ब्याज कैडेट और 99 गर्ल्स कैडेट थे




