स्टाम्प विक्रेताओं ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम एवं उपनिबंधक को सौंपा ज्ञापन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। बुधवार को ऑल यूपी स्टाम्प वेंडर्स एसोसिएशन की शोहरतगढ़ ईकाई ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर शोहरतगढ़ एसडीएम विवेकानंद मिश्रा एवं उपनिबंधक बृजेश कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने लिखा कि स्टॉक होल्डिंग द्वारा जारी कलर स्टेशनरी 50ः शेष रहने पर ही दोबारा रिक्वेस्ट सिस्टम में ऑनलाइन की जा सके। रेक्टिफिकेशन और एरर अधिकतम 15 मिनट का समय निर्धारित हो, और त्रुटि को दोबारा प्रस्तुत करने का अधिकार एसीसी को दिया जाए। प्रदेश में कहीं से भी हेल्प डेस्क से 100 रुपये से अधिक के ई-स्टाम्प की बिक्री बंद की जाए। नगद लेनदेन के लिए भी लिखित में निर्देश प्रदान किए जाएं। फॉर्म 3 भरने के लिए ग्राहक को लिखित निर्देश दिया जाए। स्टॉक होल्डिंग का ई-स्टाम्प वापसी पर वेरिफिकेशन रिपोर्ट स्टॉक होल्डिंग स्वयं तैयार करे और वेंडरों से फॉर्म 5 को छोड़कर कोई अन्य रिपोर्ट न मांगी जाए। स्टाम्प वेंडरों का उत्पीड़न के मामलों में स्टाम्प वेंडरों पर किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बंद किया जाए। मैनुअल ट्रेनिंग को लेकर स्टॉक होल्डिंग द्वारा महीने में एक रविवार को समस्त स्टाम्प वेंडरों को मैनुअल ट्रेनिंग दी जाए। सर्वर बार-बार डाउन होने की समस्या के लिए ऐसी व्यवस्था हो कि सर्वर डाउन न हो, या डाउन होने पर जिम्मेदार अधिकारी वेंडरों को सूचित करने सम्बन्धी बातें लिखी है। इस दौरान कालिका प्रसाद उपाध्याय, गुलाबचंद गुप्ता, रामकेश्वर मिश्रा, उमेश पांडे, सुनील कुमार गुप्ता, नर्सिंग लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।




