गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर की टीम ने पीपीगंज को दी 6 विकेट से करारी शिकस्त

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एकदिवसीय मैच में गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थ नगर ने राहुल यादव क्रिकेट अकादमी पीपीगंज को 6 विकेट से हरा दिया है। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ के मैदान पर खेले गए आज के मुकाबले में टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल यादव क्रिकेट अकादमी पीपीगंज की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 34.4 बाल पर सभी विकेट 150 रन बनाये। पीपीगंज की तरफ से विवेकानंद ने 43, विराट ने 18 आदित्य ने 13, कृष्ण ने 14 रनों कायोगदान दिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थ नगर की तरफ से आदर्श सिंह ने पांच, अभिराज ने तीन, यश मिश्रा ने एक व शिवांशु सिंह ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थनगर ने 25.3 बाल पर चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थनगर की तरफ से अर्जुन साहनी ने 50, सफीकुर रहमान ने 47 व पवन मौर्य ने 30 रनों का योगदान दिया। पीपीगंज की तरफ से सचिन यादव ने तीन विकेट लिए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थनगर के आदर्श सिंह को दिया गया। आज के मैच के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के वरिष्ठ व्यवसाई अर्जुन गुप्ता रहे। आज के अंपायर साबिर अंसारी और साबिर रजा रहे। स्कोरर की भूमिका गंगेश्वर कुशवाहा ने निभाई। इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेशप्रताप सिंह, विपिनत्रिपाठी, आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, विनय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!