उत्तर प्रदेशबस्ती
पत्नी ने पति के अपहरण का लिखवाया झूठा रिपोर्ट

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के निवासी उषा देवी ने अपने गांव के चन्द्रिका प्रसाद पर सोनहा थाने पर अपने पति लाल चन्द्र का अपहरण करने का शिकायती प्रार्थना पत्र दे कर आरोप लगाया हालांकि शिकायती सूचना पर उषा देवी के पति लालचंद्र ने शनिवार को सोनहा थाने पर हाजिर हो कर लालचंद्र ने बताया कि मेरी पत्नी द्वारा जो अपहरण करने का चन्द्रिका प्रसाद के ऊपर लगाया हैँ वो पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद हैँ लालचंद्र ने यह भी बताया कि अपनी स्वीक्षा से मुंबई घूमने गया था मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया था मेरी पत्नी द्वारा दिया गया शिकायती पत्र पूरी तरह गलत व निराधार हैँ वह गांव के कुछ लोगों के बहकावे मे आकर ऐसी झूठी साजिश कि थी।




