उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सीओ व नवागत थानाध्यक्ष से व्यापार मण्डल ने लोगों ने किया मुलाकात

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के व्यापार मण्डल अध्यक्ष आनंद प्रकाश कसौधन की अगुवाई में प्रतिनिधि मण्डल बुधवार को सीओ और थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान व्यापार मण्डल ने प्रतिनिधियों ने सीओ शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश को सप्रेम राधा-कृष्ण चित्र व नवागत थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ सन्तोष कुमार तिवारी को बुके देकर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर सीओ और थानाध्यक्ष ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से वार्ता भी की। इस मौके पर नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के व्यापार मण्डल अध्यक्ष आनन्द प्रकाश कसौधन, उपाध्यक्ष प्रगति पाण्डेय, महामंत्री राम किशोर उमर, प्रभारी शिव प्रसाद वर्मा (पूर्व चेयरमैन) संरक्षक नन्दू गौड़, संरक्षक नीलू रुंगटा सहित आदि लोग मौजूद रहें।




