गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

दीपावली प्रेम सौहार्द और एकता का पर्व है, राजेश सिंह,,करमा/सोनभद्र

 

दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर सोमवार को  प्रभारी निरीक्षक करमा  राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरिया में पहुँचकर एक सामाजिक एवं सौहार्दपूर्ण पहल की गई।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वारा ग्राम के बच्चों को मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियाँ एवं दीये वितरित किए गए, साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ दी गईं। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला  सभी के चेहरों पर खुशी और उल्लास झलक रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने इस अवसर पर ग्रामवासियों से संवाद करते हुए कहा कि

“दीपावली प्रेम, सौहार्द और एकता का पर्व है। हम सबको मिलजुलकर खुशियाँ बाँटनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह त्यौहार सभी के जीवन में प्रकाश और उम्मीद का संदेश लेकर आए।”

उन्होंने उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश भी दिया तथा लोगों से आग्रह किया कि वे अत्यधिक शोर या प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों से परहेज़ करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!