उत्तर प्रदेशबहराइच
आदमखोर जंगली जानवर ने फिर किया बच्ची पर हमला,

कैसरगंज/बहराइच। कैसरगंज इलाके में आज आदमखोर जंगली जानवर ने फिर एक बार हमला कर दिया और बच्ची को घर से पकड़ कर उठा ले गया, जब आसपास के लोगों को बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई पड़ी तो तुरंत ही वह लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिए ,कुछ ही दूर पर जाकर आदमखोर जंगली जानवर ने बच्ची को खेत में छोड़ दिया। घायल बच्ची की उम्र 5 साल बताई गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस हमले से एक बार फिर जंगली जानवरों के आतंक से आसपास का क्षेत्र थर्रा गया है लोग डरे और सहमें हुए हैं।




