गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : उसका में धूमधाम से मना गांधी व शास्त्री जयंती

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार। क्षेत्र के विद्यालयों व सरकारी कार्यालयों पर गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को ध्वजारोहण करके गांधी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।कस्बा के किसान इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य गोपेश्वर चौबे , श्रीकृष्णा द स्कूल पर प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय , बाबा हरिदास इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य चन्द्र भान त्रिपाठी , नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन पुनीता यादव ने ध्वजारोहण किया है। किसान इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य गोपेश्वर चौबे ने कहा कि राजनीति में नीति के प्रति पूर्ण सजग एवं प्रतिबद्ध, देश के स्वाभिमान के लिए सतत सतर्क, संकल्पित एवं राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक पुरूष पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री से प्रेरणा लेनी चाहिए। सत्य, अहिंसा, प्रेम, करूणा, अस्तेय, अपरिग्रह, अभय, आत्मविश्वास की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी भारतीय जीवन मूल्यों को जीने वाले गृहस्थ संत थे।

उन्होंने गीता के निष्काम कर्मयोग तथा अनासक्ति योग के अनुरूप जीवन जीकर दिखाया। व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों का निर्वहन कैसे किया जाना चाहिए ? अपना स्वयं का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने संसार को दिखाया। संयुक्त राष्ट्र संघ भी आज के दिन दो अक्टूबर को महात्मा जी के सम्मान में प्रतिवर्ष ष्अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। पूर्व प्रधानाचार्य व इतिहास के प्रवक्ता संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जान फूंकने वाले और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लोग प्यार से बापू भी कहते हैं। ये महात्मा गांधी ही थे, जिन्होंने न केवल आजादी की जंग में अहम भूमिका निभाई थी, बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों पर भी जंग छेड़ी थी। गांधी जयंती के मौके हम सब को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर संजय कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र पाण्डेय, डा सतेंद्र मिश्र, कैलाश पाठक, अम्बरीष मिश्र, घनश्याम साहनी, सर्वेश उपाध्याय, आशीष मौर्य, अविनाश वर्मा, अशोक यादव, इन्द्रकला सिंह, राम शंकर भारती, प्रमोद पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल,अनिल चौबे,शिव कुमार,पवन, रामकेश, गणेश , शैलेश दूबेआदि रहे।

Related Articles

Back to top button