बाढ़ को लेकर वॉलिंटियर का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

बलरामपुर। श्री गणेश होटल मे सीड एवं सहयोगी संस्था तराई एनवायरनमेंट अवेरनेस समिति के तत्वाधान मे बाढ़ पूर्वनुमान कार्यक्रम के अंतर्गत वालेंटियर का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्यसमुदाय को बाढ़ के जोखिमों से सुरक्षित रखने हेतु प्रशिक्षित स्वंयसेवकों की टीम तैयार करना।स्वंयसेवकों को बाढ़ पूर्व चेतावनी, बचाव, राहत एवं पुनर्वास की जानकारी देना।आपदा प्रबंधन योजनाओं में स्थानीय स्तर पर उनकी भूमिका को स्पष्ट करना।बाढ़ पूर्वानुमान की अवधारणा एवं महत्व।बाढ़ के संकेत, चेतावनी स्तर एवं पूर्व सूचना प्रणाली।स्थानीय संसाधनों की पहचान।आपदा के समय समुदाय की भूमिका तत्पश्चात ग्रुप बना कर समूह चर्चा किया गया जिसमे समूह से धन्नो, उषा, संदीप, मनीष ने प्रेजटेशन मे प्रतिभाग किया आज के प्रशिक्षण मे मास्टर ट्रेनर अवधदेश शर्मा, कम्युनिटी मोब्लिज़र पल्लवी मिश्रा, अलोक मिश्रा, त्रिलोकी तिवारी एवं 35 प्रतिभागी उपस्थिति रहे।




