श्रावस्ती में चोरी की घटनाओं से मचा हड़कंप

श्रावस्ती। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था परच सवाल उठने लगे हैं।गिलौला थाना क्षेत्र के कमली गांव में बीती रात फिर एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई। चोर दीवार फाँदकर घर के अंदर घुसे और अलमारी तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर गए। घटना के समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं।लगातार हो रही चोरियों ने ग्रामीणों की नींद हराम कर दी है। हालात ये हैं कि लोग रातभर जागकर घरों की रखवाली करने को मजबूर हैं।पिछले एक महीने में जिलेभर में दो दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई अहम सुराग नहीं लग सका है।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की कार्यशैली पूरी तरह सवालों के घेरे में है। वहीं, पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने बयान देने से भी बचते नजर आ रहे हैं।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।




