उत्तर प्रदेशबहराइच
दाखिल खारिज का समय से ना होना कैसरगंज तहसील में बनी बड़ी जटिल समस्या

कैसरगंज/बहराइच। कैसरगंज तहसील में इस समय दाखिल खारिज की बहुत ही जटिल समस्या है तथा वादकारी परेशान हो रहे हैं। निर्धारित समय सीमा की बात छोड़िए 1 व 2 वर्ष में राजस्व वाद का निस्तारण नहीं हो रहा है जबकि हाई कोर्ट का सख्त आदेश है कि दाखिल खारिज समय सीमा से हो लेकिन तहसील कैसरगंज में अधिकारियों को यह आदेश उनके लिए हवा हवाई है जिससे हाई कोर्ट के आदेशों का खुला उल्लंघन हो रहा है तथा सरकार की छवि खराब करने में अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए हैं तथा उक्त समस्या से वादकारियों में काफी आक्रोश है। जिले के अधिकारियों को दाखिल खारिज के सम्बन्ध में संज्ञान लेना चाहिए,अब देखना है कि खबर प्रकाशित होने पर समस्या का समाधान होगा कि नहीं।




