उत्तर प्रदेशबस्ती
पत्रकार से हुई बर्बरता, पुलिस ने दर्ज किया केस

बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में कवरेज करने गए पत्रकार से हुई झड़प का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्ती बंसी मार्ग पर दुर्घटना की सूचना पर कवरेज करने के लिए गए पत्रकार सिद्धार्थ शुक्ला के साथ वाहन चालक सूरज पुत्र रामचंद्र व उसके मित्र रोशन पुत्र मुराद अली व प्रदीप पुत्र संतोष द्वारा कवरेज करने से रोका गया तथा अभद्रता करने हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके संबंध में पीड़ित पत्रकार द्वारा मुकामी थाने पर लिखित सूचना दी गई। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।


