केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के आगमन के मद्देनजर व्यापक तैयारियां हुई तेज

महराजगंज। महराजगंज जनपद के घुघली में आगामी 14 सितंबर को जीएसटी रिफॉर्म में अहम भूमिका निभाने वाले भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नगर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस सिलसिले में सदर विधायक ने नगर के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश रुंगटा से विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए नगर की व्यापारिक और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि मंत्री जी का यह दौरा घुघली के लिए गौरव की बात है, और सभी को मिलकर इनका भव्य स्वागत करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, मंडल महामंत्री मान सिंह, सभासद गुड्डू सिंह, मान सिंह, राधेश्याम गुप्ता, राकेश जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, संजय जायसवाल एवं सभासद सुधीर यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापारी वर्ग और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है।




