सोनभद्र
बिजली के पोल में होल कब गिर जाय कोई भरोसा नहीं,,करमा/सोनभद्र

करमा बाजार के बीच हीरालाल के मकान के पास लगा लोहे के पोल में इस पार से उस पार तक बड़ा छेद हो गया किनारे थोड़ा सा पकड़ा हुआ है जो कभी भी गिर सकता है लोगों द्वारा ऐसी सम्भावना ब्यक्त की जा रही लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी स्थानीय लव जायसवाल द्वारा 1912 पर दी गयी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने बताया कि जन प्रतिनिधियों
को भी मौखिक मौके पर लगभग 6 महिने पहले दिखाया जानकारी दी लेकिन अभी जस के तस पड़ा हुआ है कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है स्थानीय लव जायसवाल हीरालाल पटेल संदीप मौर्य राकेश केशरी पिन्टू पटेल आदि ने सम्बन्धित विभाग व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित कराया है।


