गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

टीचर-डे का दिन सभी शिक्षकगण और विद्यार्थी के लिए बेहद ही खास होता है – जफर आलम

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रमवापुर व ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन शोहरतगढ़ जफर आलम रहें। ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन जफर आलम ने कहा कि हर साल भारत में 05 सितम्बर को टीचर-डे मनाया जाता है। यह दिन सभी शिक्षक गण और विद्यार्थी के लिए बेहद ही खास होता है। विद्यार्थी इस दिन को खास बनाने के लिए अपने शिक्षक के लिए तरह-तरह की योजनाएं भी बनाते हैं। भारत में हर साल शिक्षक दिवस 05 सितम्बर को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा ईशिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और शिक्षक बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्रों से शिक्षा को केवल नौकरी का साधन न मानने की अपील की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार को सामाजिक कार्य बताया और विद्यालय के सफल आयोजन की बच्चों को बधाई दी। प्रधान जफर आलम ने बच्चों के उत्साह को देखते हुए मन गदगद हो गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि हम सभी खूब मेहनत से पढ़ाई करने के साथ-साथ साफ-सफाई का ख्याल रखेंगे और जिन्दगी में कभी भी झूठ नहीं बोलेंगे। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं प्रधान जफर आलम ने बच्चों में गिफ्ट भी वितरण किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी सम्मानित शिक्षक गण को बच्चों सहित प्रधान जफर आलम ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!