उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बढ़नी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान हैं। सेवरा, दुधवनिया बुजुर्ग, मुजहना, पिपरा और बरगदवा समेत कई गांवों में स्थानीय लोग खुद की सुरक्षा के लिए रात भर पहरेदारी कर रहे हैं।पिछली रात तुलसीयापुर चौराहे पर चोरी की एक और घटना सामने आयीं थी। यहां के लोग पहले बेफिक्र होकर सोते थे। लेकिन अब चोरों के डर से हर गांव में रात भर निगरानी की जा रही है। धनौरा गांव में भी चोर आये थे। गांववालों ने चोरों को देखते ही शोर मचाया और पुलिस की मदद मांगी। ग्रामीणों के शोर मचाने से चोर भाग गये। सूर्यास्त के बाद से सुबह तक ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए खुद पहरा दे रहे हैं।




