गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ा बाइक से मिले चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, पुलिस कर रही पूछताछ

गोल्हौरा/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र गोल्हौरा में ग्रामीणों ने मंगलवार देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तिघरा घाट के पास पकड़े गये व्यक्ति के पास से बाइक के साथ सब्बल, छिनी और हथौड़ी जैसे औजार बरामद हुए। ग्रामीणों ने तुरन्त गोल्हौरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेंदु सिंह के मुताबिक पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने अपने बयान कई बार बदलें। उसने बताया कि वह सन्तकबीरनगर से आ रहा है। क्षेत्राधिकारी इटवा ने कहा कि संदिग्ध के पास से मिले औजार आमतौर पर चोरी और नकबजनी में इस्तेमाल किये जाते हैं। पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। यदि व्यक्ति का चोरी की घटनाओं से सम्बन्ध साबित होता है, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया जायेगा। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक जिले में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ताले टूटने और घरों से सामान चोरी होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसी कारण ग्रामीण रात में चौकसी कर रहे हैं। ग्रामीणों की सतर्कता से एक सम्भावित वारदात टल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!