गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

बुस्टर डोज अवश्य लगवाये, करमा/सोनभद्र

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोविड वैक्सीन बूस्टर डोज का किया गया उद्घाटन। कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज अवश्य लगवायें-उदय नाथ मौर्य जिलाउपाध्यक्ष, स्थानीय विकास खण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही पर तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को निःशुल्क प्रिकॉशन डोज का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाउपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्य के द्वारा रिवन काटकर किया गया।श्री मौर्य के मौजूदगी में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैक्सिनेशन का बूस्टर लगवाकर वैक्सीन का बूस्टर डोज टीका करण की शुरुआत मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा से हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज टीका करण कार्यक्रम प्रिकॉशन डोज से अच्छादन हेतु मेगा कैप का आयोजन आज गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही पर किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप पधारे भाजपा जिलाउपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य ने रिवन काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्य अतिथि के मौजूदगी में सर्वप्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ0 धर्मेंद्र शर्मा को बूस्टर डोज का टीका लगा कर टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कैप में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बयस्क नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, तथा ग्रामपंचायत प्रधान को अच्छादन कराया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग के कर्मी,आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती लोगों को इस मेगा कैप के बारे में बतायें।उन्होंने कहा कि बयस्क नागरिकों को समयबद्ध बूस्टर डोज के जानकारी देते हुए प्रेरित करें।उप प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है इसमें 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग को हर दिन प्रिकॉशन डोज दिया जायेगा।यह हमारे पीएसी के आने वाले हर स्वास्थ्य केन्द्र पर किया जा रहा है और किया जायेगा।हमारे स्वास्थ्य कर्मी,एनम, आशा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दें।इस मौके पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, मण्डल उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, मंडल मंत्री अमर नाथ मौर्य, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह, संतोष मौर्य सेक्टर संयोजक पगिया, अनंत सिंह, सीता राम के अलावा अस्पताल कर्मियों में डॉ0 सुनील कुमार, डॉ0राकेश कुमार, सुधीर कुमार फार्मासिस्ट, राहुल सिंह एल टी,चेतना कुशवाहा व इन्दू सिंह एनम ,शिखा श्रीवास्तव ,मनोज कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button