गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

भाजपा द्वारा चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बिबिधता में एकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सोनभद्र

भाजपा द्वारा चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बिबिधता में एकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत विविधता मे एकता कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे जनपद के आदिवासी कलाकारो द्वारा जनपद की प्रसिद्ध नृत्य प्रस्तुत किया। विविधता मे एकता कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं को उसके उद्देश्य को बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर “विविधता में एकता” देखने के लिये ये बहुत स्पष्ट है क्योंकि अपने धर्म के लिये एक-दूसरे की भावनाओं और भरोसे को बिना आहत किये कई कई धर्मों, नस्लों, संस्कृतियों, और परंपराओं के लोगों का एक साथ रहते हैं। असमानता में अखंडता है “विविधता में एकता”। भारत एक ऐसा देश है जो “विविधता में एकता” की अवधारणा को अच्छे तरीके से साबित करता है। भारत एक अधिक जनसंख्या वाला देश है तथा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है क्योंकि यहाँ “विविधता में एकता” का चरित्र देखा जाता है। “विविधता में एकता” भारत की शक्ति और मजबूती है जो आज एक महत्वपूर्ण गुण के रुप में भारत की पहचान करता है। विश्व में भारत सबसे पुरानी सभ्यता का एक जाना-माना देश है जहाँ वर्षों से कई प्रजातीय समूह एक साथ रहते हैं। भारत विविध सभ्यताओं का देश है जहाँ लोग अपने धर्म और इच्छा के अनुसार लगभग 1650 भाषाएँ और बोलियों का इस्तेमाल करते हैं। संस्कृति, परंपरा, धर्म, और भाषा से अलग होने के बावजूद भी लोग यहाँ पर एक-दूसरे का सम्मान करते हैं साथ ही भाईचारे के ढ़ेर सारी भावनाओं के साथ एक साथ रहते हैं। लोग पूरे भारत की धरती पर यहाँ-वहाँ रहते तथा भाईचारे की एक भावना के द्वारा जुड़े होते हैं। अपने राष्ट्र का एक महान चरित्र है “विविधता में एकता” जो इंसानियत के एक संबंध में सभी धर्मों के लोगों को बाँध के रखता है। कार्यक्रम मे मुख्यरुप से अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अभिषेक सिंह चन्देल, अशोक कुमार मौर्य, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, कमलेश चौबे, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, सुरेश शुक्ला, जिला मिडीया प्रभारी अनूप तिवारी, सुनिल सिंह, रविन्द्र केशरी, राहुल पटेल, सुनिल पटेल, मोहर लाल खरवार, प्रमोद दूबे, आशीष केशरी सहित तमाम आदिवासी कलाकार भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button