गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र हुआ आयोजित

भनवापुर। बुधवार को क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया के अंतर्गत 34 गांवों में छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजित हुआ , जिसमें 431 बच्चों व 181 गर्भवती महिलाओं को सेवा दिया गया । अधीक्षक डॉक्टर शैलेन्द्र मणि ओझा ने ग्राम धनोहरी, जुड़ीकुइयां , सिंगरजोत व दखिनहवा पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया तथा एएनएम के द्वारा दी गई सेवाओं के गुणवत्ता की जांच किया । डॉ ओझा ने जुड़ीकुइयां में कविता के घर पहुंच कर ग्रामीणों को टीकाकरण , संस्थागत प्रसव , प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान व क्षय रोग के लक्षण तथा इलाज के विषय में जागरूक किया । उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी बच्चों की उम्र ,वजन व लंबाई के अनुसार कुपोषित व अतिकुपोषित सूची तैयार करें तथा सत्र पर ले आकर एएनएम से चिकित्सीय इलाज व परामर्श दिलवाने में सहयोग करें । डॉ ओझा ने एएनएम को निर्देशित करते हुए कहा कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान करें तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सीय प्रबंधन हेतु सीएचसी पर संदर्भित करें । अधीक्षक ने कहा कि एएनएम व आशा बहू संयुक्त रूप से ड्यू लिस्ट तैयार करे तथा ड्यू लिस्ट के अनुसार सेवा दें । बीसीपीएम मेराज अहमद व बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने आशा बहु सुनीता को संस्थागत प्रसव तथा नवजात शिशु व बच्चों के देखभाल कार्यक्रम पर ध्यान देने की सलाह दी । इस दौरान उर्मिला यादव, कृष्णावती, विमला गुप्ता, आशामती, राखी श्रीवास्तव, सरिता पांडे आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!