Uncategorized
नहीं बना पुल का एप्रोच, हादसे के खतरे से लोग परेशान

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के एनएच-730 मालगहिया ग्राम के पास से मिश्रौलिया जाने वाली सड़क पर नहर की एप्रोच दोनों तरफ नहर विभाग की ओर से नहीं बनाई गई है। इससे लोग गिर कर जख्मी हो रहे हैं। बरसात के दिनों में पैदल तथा बाइक आदि से जाने वाले लोग गिर जा रहे हैं। गांव के प्रभु यादव, सन्तराम आदि ने बताया कि कई बार नहर विभाग से शिकायत की गई है, लेकिन वर्षाे बीत जाने के बाद भी इस एप्रोच को नहर विभाग के द्वारा नहीं बनाया गया। जिससे लोगों में आक्रोश है। इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता नहर विभाग डीपी वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा बजट की मांग की गई है। बजट मिल गया है, जल्द ही इस कार्य को पूरा कर दिया जायेगा।
