गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

अमृत महोत्सव के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में झंडा लगाकर,झंडा लगाने हेतु आम जन को प्रोत्साहित किया गया, सोनभद्र

* *आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा पुलिस ऑफिस तथा पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में तथा जनपद के समस्त थाना/चौकियों, पुलिस भवन में झण्डा लगाकर आमजन को तिरंगा झण्डा लगाने हेतु प्रोत्साहित किया-* आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार द्वारा पुलिस ऑफिस तथा पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में तिरंगा झण्डा लगाकर पुलिस परिवार को तिरंगा झण्डा लगाने हेतु प्रेरित किया गया । इसी क्रम में पुलिस आवास, पुलिस कार्यालय, रिजर्व पुलिस लाइन एवं जनपद के समस्त थाना/चौकियों, पुलिस भवन में झण्डा लगाकर तथा तिरंगा रैली निकालकर पुलिस बल एवं आमजन को तिरंगा झण्डा लगाने हेतु प्रोत्साहित किया । साथ ही कार्यालयों और आवास पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लगाकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सभी को शुभकामनाएं दीं गई और बताया गया कि अभियान आजादी के 75वें साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आरंभ किया है । हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है । इस अभियान के माध्यम से आमजन के दिलों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करना व देश के लिए प्रेम जागरूक करना है साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करना है । जिससे देश का हर देशवासी अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा आगे खड़ा रहकर प्रतिभाग कर सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!