गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

वाहन चोर गैंग के 2सदस्य गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिल बरामद, सोनभद्र

क्राइम ब्रांच ,थाना रावटसगंज की संयुक्त टीम नें चेकिंग के दौरान वाहन चोर गैंग के 2 सदस्य को किया गिरफ्तार -9 मोटरसाइकिल बरामद , पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में वाहन चोरी पर अंकुश लगाने तथा उसमें संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 21/9 /22 को समय 19:30 बजे क्राइम ब्रांच थाना रावटसगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा धर्मशाला चौराहे पर चेकिंग के दौरान 2 नफर अभियुक्त राम ललित पासवान पुत्र रामबली पासवान निवासी कुसरट इनम थाना शाहगंज राजा राम पुत्र राम सिंह निवासी इनम उम्र लगभग 29 वर्ष चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया जो बाल चिकित्सालय के पास से चुराई गई थी पूछताछ पर दोनों ने बताया कि हम दोनों ने रावटसगंज वह आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चुराते हैं चुराने के बाद नंबर प्लेट चेचिस नंबर मिटा कर के कम दामों में बेच देते हैं आठ मोटरसाइकिल धर्मशाला व घोरावल रोड बरकरा सुनसान मकान में रखी बरामद की गई जिसके नंबर प्लेट इंजन नंबर कुछ के खुरचे से गए थे इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 724/ 2022 धारा 379,411 ,413 ,420,468,471 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडे प्रभारी सर्विलांस अमित सिंह एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक एस खान उपनिरीक्षक शाहिद यादव हेड कांस्टेबल छेदी सिंह कांस्टेबल अजीत यादव प्रेम प्रकाश राघवेंद्र सिंह जगदीश मौर्य अतुल सिंह शशि प्रताप प्रकाश चौरसिया सतीश कुमार अमित सिंह प्रकाश सिंह आदि रहे!

Related Articles

Back to top button