Uncategorized
जल निगम का मोटर जल जाने से पानी की समस्या, लोगों ने प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन, सोनभद्र
पानी की समस्या को लेकर पगिया में लोगों का प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर्मा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पगिया में पानी की समस्या से पूरा गांव परेशान है और पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचा हुआ है। पानी पीने का एकमात्र साधन जल निगम है जिसके जरिए पूरे गांव को पानी आपूर्ति की जाती है जो कई दिनों से उसका समरसेबल जला हुआ है जब तक यह जल निगम विभाग के अधीन था विभाग के लोग बिगड़ने पर उसे सही करा कर चालू कराते थे लेकिन अब जल निगम ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी के अधीन हो गया है और इसका संचालन ग्राम प्रधान द्वारा ही कराया जा रहा है लोगो ने बताया कि जब से समरसेबल जला है लोगों ने कई बार प्रधान को फोन कर अवगत कराया लेकिन प्रधान का जवाब होता है हमसे कोई मतलब नहीं है जल निगम चले या न चले जब इस मामले में जल निगम के अधिकारियों से बात की जाती है तो विभाग द्वारा कहा जाता है कि अगर ग्राम प्रधान चलाने में असमर्थ हैं तो जिलाधिकारी को एप्लीकेशन देकर जल निगम को जल निगम विभाग को सौंप दें उसके बाद विभाग अपने हिसाब से मैनेज करेगा अब जल निगम और प्रधान के चक्कर में पूरा गांव पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचा हुआ है लोग पानी के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। गांव वालों ने जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल पानी की समस्या का निदान करने की अपील की इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि सरताज अहमद खान, मुख्तार अहमद, बशीर अहमद, शफीक अहमद, फिरोज खान,जहीर अहमद, सोनू,कमलेश, विमलेश, जहूर अंसारी, अलाऊद्दीन आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान से सेल फोन पर वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि समरसेबल व हैंडपंप चल रहें हैं पानी की समस्या नहीं है रही बात जल निगम की पानी की तो मोटर जल गयी यथा शीघ्र बनवाने का प्रयास किया जा रहा है!


