गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

करमा बिकास खण्ड में उ प्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ का निर्वाचन सम्पन्न, सोनभद्र

करमा विकास खण्ड में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का निर्वाचन सम्पन्न । मंगलवार को हुए मतदान के बाद 2 बजे मतों की गिनती शुरू हुई जिसमें अध्यक्ष पद हेतु 3 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे जिसमें विजय कुमार यादव 73 मत पाकर विजयी हुए वहीं विजयभान 48 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे जबकि उदय भान को 35 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिये हुए चुनाव में दो प्रत्याशी ने नामांकन किया था जिसमें 99 मत पाकर राजेश मिश्रा महामंत्री पद हेतु निर्वाचित हुए वहीं राजीव को 57 मत मिला, तथा कोषाध्यक्ष हेतु हुए चुनाव में 81 मत पाकर सुनील कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए और जगदीश को 75 मत प्राप्त हुए। लेखाकार बृजभूषण यादव तथा विन्ध्यवासिनी मिश्रा की देखरेख में मतों की गणना की गयी, इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस मौजूद रही,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!