उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली को हरी झंडी

सिद्धार्थनगर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्डपुर परिसर से भाजपा नेता नितेश पाण्डेय ने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० सुबोध चन्द्रा जी सहित अधिकारीगण एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए जागरूकता अभियान चलाया । इस अवसर पर नितेश पाण्डेय ने कहा कि आर्थिक-सामाजिक विकास हो या आपदा की स्थिति से बचाव, हर मोर्चे पर सक्षम समाज की नींव रखने के लिए जनसंख्या नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। यह देश के सतत विकास की आधारशिला है। आइए, श्विश्व जनसंख्या दिवसश् पर हम सभी जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लें और जिम्मेदार नागरिक बनें।




