जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी जी का जन्मदिन संगोष्ठी आयोजित कर मनाया गया

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड उसका बाजार के सभागार में रविवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन संगोष्ठी आयोजित कर मनाया गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामकुमार कुंवर रहें और अध्यक्षता भाजपा के उसका बाजार मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार आर्य ने किया। वहीं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजन पर डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने चर्चाकर विस्तार से प्रकाश डाला। संगोष्ठी कार्यक्रम का प्रारम्भ राष्ट्रीय गीत के गान से हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में मण्डल अध्यक्ष सहित आये हुए नेता व कार्यकर्ताओ का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने विचारों और सिद्धांतों से देश की राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये। उनका सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और देशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहा। आज अगर भारत के विभिन्न राज्यों के लोग बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर जा पाते हैं, तो इसके पीछे डॉ0 मुखर्जी का संघर्ष और बलिदान है। उन्होंने देश की अखण्डता को अक्षुण्ण रखने के लिए अतुलनीय साहस और पुरुषार्थ का परिचय दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान रहा। तत्पश्चात संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर रामेश्वर पाण्डेय, सच्चिदानन्द चौबे, सुरेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री बंशीधर पाण्डेय ने किया। इस दौरान सोमनाथ मिश्र, अंगद साहनी, पवन पाण्डेय, सत्य प्रकाश वर्मा, प्रमोद ठकुराई, जीत नरायन, राकेश सिंह, आशीष सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राजेश पाण्डेय, धीरेन्द्र सिंह, पवन अग्रहरि, मनमोहन गुप्ता, विशाल वरूण, अर्जुन यादव, रामानन्द यादव आदि अनेक लोग उपस्थित थे।
