उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पुलिस ने किया पैदल मार्च

उसका बाजार। मुहर्रम पर्व को लेकर थानाध्यक्ष उसका बाजार हरे कृष्ण उपाध्याय के द्वारा पुलिस बल से साथ कस्बा में पैदल मार्च करके लोगो को शांति और सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस द्वारा पैदल मार्च नगर पंचायत उसका बाजार के पुलिस सहायता केंद्र उसका राजा से रेलवे क्रासिंग तक तथा कस्बा के स्टेट बैंक रोड पर निकाला गया।पुलिस द्वारा पैदल मार्च करते हुए लोगो की सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच पड़ताल भी किया गया।




