उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
आपरेशन त्रिनेत्र/कवच में तैनात आरक्षी का सड़क दुर्घटना में घायल हुए ईलाज के दौरान निधन, दी गई श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के शाखा आपरेशन त्रिनेत्र/कवच में तैनात आरक्षी आशुतोष सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट भलुट्टी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर जो सर्किल बांसी क्षेत्र में आपरेशन त्रिनेत्र/कवच के तहत लगे सीसीटीवी कैमरे के भौतिक सत्यापन हेतु दिनांक 30.06.2025 को रवाना हुए कि वापस आते समय थाना जोगिया उदयपुर के सूपाराजा के पास सड़क दुर्घटना हो गयीं। थानाघ्यक्ष जोगिया उदयपुर द्वारा जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आरक्षी आशुतोष सिंह के आकस्मिक निधन पर पुलिस अधीक्षक सहित सिद्धार्थनगर पुलिस उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है। इस शोक की इस घड़ी में समस्त सिद्धार्थनगर पुलिस शोकाकुल परिवार के साथ है।




