गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा कार्यालय पर मनाया गया आपात काल दिवस

सिद्धार्थनगर। आपातकाल (काला दिवस-25 जून 1975) की 50वीं बरसी पर जिला भाजपा कार्यालय, सिद्धार्थनगर में आयोजित प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि मा० पूर्व सांसद संतकबीरनगर अष्टभुजा शुक्ला,वरिष्ठ भाजपा नेता रामजियावन मौर्य व जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ फीता काटकर उद्घाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा यह प्रदर्शनी पुस्तकालय अध्याय की संजीव स्मृति है, जब सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस सरकार ने संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की निर्ममता से हत्या की थी। कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित किए गए इस काले अध्याय को देश कभी भुला नहीं सकता। आपातकाल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कर्मठशील सेनानियों एवं महान विभूतियों को कोटिश नमन। राम जियावन मौर्य ने कहा आज संविधान हत्या दिवस पर हम उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को कृतज्ञ और श्रद्धा के साथ नमन करते हैं जिन्होंने जेलो की यातना सहकर ,नागरिक स्वतंत्रताओं के हनन के विरुद्ध आवाज उठाकर अपने जीवन को जोखिम में डालकर लोकतंत्र की लौ बुझने नहीं दिया था। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा यह प्रदर्शनी न केवल इतिहास का पुनर स्मरण है बल्कि लोकतंत्र पर हमला करने वाली मांग सत्ता के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि भारत का लोकतंत्र हमारी आस्था है और जब भी उसे पर कोई संकट आएगा देश की जनता एक जूता कर उसकी रक्षा करेगी। उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर,लाल जी त्रिपाठी,वरिष्ठ नेता हरिशंकर सिंह,राजेंद्र पांडेय,शिवनाथ चौधरी,रामानन्द उर्फ नन्हे,जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक विपिन सिंह,विजयकांत चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,घनश्याम मिश्रा,जिला मंत्री अजय उपाध्याय,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,नगर महामंत्री अनुराग गगन आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!