मनरेगा में घोटालेबाज छः अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद में पुलिस द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) अन्तर्गत पचपेड़वा विकास खंड के विशुनपुर टनटनवा गांव में तालाबों पर जीर्णाेद्धार का कार्य के लिये प्रस्तावित धन 58,34,466 रूपये से मनरेगा मजदूरों का फर्जी एवं कूटरचित मस्टर रोल तैयार कर 38 लाख 49 हजार रूपये का गबन व बंदर बाट करने वाले 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।बता दें, मोहित दुबे खण्ड विकास अधिकारी पचपेडवा-बलरामपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना कि विकास खण्ड पचपेड़वा की ग्राम सभा विशुनपुर टनटनवा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) अन्तर्गत तीन तालाबों पर जीर्णाेद्धार का कार्य कराया गया है, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत के आधार पर कि डा0 अय्यूब के खेत के पास व नहर के निकट तालाब निर्माण के नाम से मनरेगा के अन्तर्गत 58.34.466 रूपये रूपये का खर्चा दिखाकर सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना पचपेडवा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।रुवार को थाना पचपेडवा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा में वाछिंत अभियुक्त 1.अब्दुल वहाब (ग्राम प्रधान) ,2.मो0 जुबेर खान, (रोजगार सेवक), 3.गिरिजाशंकर, (ग्राम विकास अधिकारी), 4.अतुल कुमार मिश्रा, (अतरिक्त कार्यक्रम अधिकारी), 5.प्रदीप कुमार चौधरी (जे0ई0), 6.अजय यादव, (ग्राम विकास अधि0) को संकलित साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।


