विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

बलरामपुर। पचपेड़वा विकास खंड के दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज के कार्यकर्ताओं ने थारू जनजाति सांस्कृतिक संग्रहालय इमिलिया कोडर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ष्एक पेड़ मां के नाम अभियानष् के तहत वृक्षारोपण किया प्रधानाचार्य आशुतोष शुक्ला ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और आक्सीजन छोड़ते हैं और शुद्ध वायु ,प्राण दायक जड़ी बूटियां, लकड़ी, फल आदि प्रदान करते हैं इसलिए हम सबको वृक्ष लगाना चाहिए और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हम सब संकल्प लेते हैं कि सिंगल युज प्लास्टिक को बंद करके सूती कपड़े ,कागज तथा पेड़ों के पत्तों से बनने वाले लिफाफे, दोना, पत्तल, गिलास आदि का उपयोग करें। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विजय बहादुर वर्मा ,राहुल मिश्रा , वन क्षेत्राधिकारी , मंगल प्रसाद थारू, थारू संग्रहालय के कार्यकर्ता तथा विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।




