एस.आर.चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल और मैडल पाकर खिले बच्चों के चेहरे
एस.आर.चिल्ड्रेन एकेडमी में मार्कसीट वितरण एवं पीटीएम का हुआ भव्य आयोजन

कुशीनगर/बोदरवार। एस.आर चिल्ड्रेन एकेडमी बोदरवार, पड़ौली में गुरुवार को विद्यालय सभागार में वार्षिक प्रगति रिपोर्ट वितरण समारोह एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (च्ज्ड) का भव्य आयोज न संपन्न हुआ।जिसमें मुख्य अति थि रुद्र प्रकाश सिंह(ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पड़ौली व विधायक प्र तिनिधि कसया),संजय सिंह पूर्व ग्राम प्रधान(चेयरमैन केन यूनियन बोदरवार) और विशिष्ट अतिथि राज कमल मद्धेशिया(ग्राम प्रधान बोदरवार),संजय प्रताप सिंह(प्रबं धक अन्नपूर्णा देवी कन्या महावि द्यालय),सुशील पाण्डेय (प्रोपराइ टर सुशीलटीवीयस),विद्याधर शु क्ला संस्थापक/प्रबन्धक राजधा री चिल्ड्रेन एकेडमीरहे।साथ ही साथ सैकड़ों गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों को उनकी वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रदान करने से हुई।विद्यालय में प्रथम स्थान अमृता भारती , द्वितीय स्थान कृष्णा मद्धेशिया एवं तृतीय स्थान शांतनु सिंह ने प्राप्त किया। क्लास नर्सरी से 8वीं तक के सभी क्लास के टॉप 20 विद्यार्थियों को ट्रॉफी,सर्टिफि केट,मेडल देकर सम्मानित किया गया। अभिभावक-शिक्षक बैठक (च्ज्ड) में अभिभावकों ने शिक्षकों से संवाद कर बच्चों की शैक्षणिक यात्रा पर चर्चा की। विद्यालय प्रशासन ने अभिभाव कों को बच्चों की शिक्षा में निरंतर सहयोग बनाए रखने के लिए प्रेरि त किया। विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति आ भार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञा पित किया एवं छात्रों की उपल ब्धियों को सराहते हुए प्रबंधक ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक सुधार बिंदुओं पर भी मार्गदर्शन दिया। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को आगामी सत्र की योजनाओं और शिक्षण-प्रशिक्षण में होने वाले सुधारों से अवगत कराया।उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।इस अवसर पर वि द्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एस के भारती,सोमनाथ तिवारी,डॉ एस एन श्रीवास्तव,मोनू, अभिभावक गण,विद्यालय के शिक्षकों सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



