आंदोलन की चेतावनी -ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर देसी शराब भट्टी हटाने की मांग

कुशीनगर/बोदरवार। बोदरवार थाना क्षेत्र कप्तानगंज के बोदरवार बाजार स्थित मुख्य मार्ग किनारे पुलिस चौकी के बगल में मानकों की अनदेखी कर देसी शराब की दुकान संचालित किया जा रहा है ।जिससे आपजन तथा स्कूली बच्चें असहज है। स्थानीय लोगों ने उक्त देशी शराब की दुकान को मुख्य मार्ग से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की है ।अन्यथा की स्थिति में स्थानीय लोगों तथा दुकानदारों ने आंदोलन की चेतावनी दी है । बोदरवार बाजार स्थित पुलिस चौकी के बगल में बर्षाे से मानकों की अनदेखी कर देसी शराब की दुकान संचालित किया जा रहा है ।शराब के शौकीन सुबह शाम मुख्य मार्ग किनारे खाने पीने तथा भुजा चना की दुकानों में बैठकर शराब का सेवन करते देखे जा सकते हैं । देसी शराब की दुकान से मात्र 50 मीटर की दूरी पर मस्जिद तथा कब्रिस्तान है। शराब भट्टी से पश्चिम तरफ 100 मीटर की दूरी पर प्राथमिक, सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज,महाराणा प्रताप लघु माध्यमिक, तथा कई जूनियर विद्यालय संचालित है। भगवंत पाण्डेय पीजी कॉलेज तथा मालती देवी डीएलएड तथा बीएड कॉलेज की सैंकड़ों छात्राएं इसी मुख्य मार्ग से अपने कालेज में आती जाती है। जो देसी शराब की दुकान के सामने पहुंचते ही प्रायः अपने को असहज महसूस करती है। तथा चुपचाप निकल जाती है। पिछले वर्ष एक दारूबाज द्वारा छींटाकसी से बड़ा विवाद होते होते बच गया था। ब्यवसायी तथा स्थानीय निवासी संतोष यादव शैलेष कुमार मायाशंकर गुप्ता रामकुमार सिंह संजीव कुमार किशन सिंह बीके गुप्ता मुकेश सिंह विकास अग्रवाल नीरू आदि ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से देशी शराब की दुकान अन्यत्र स्थानान्तरित किए जाने तथा मुख्य मार्ग किनारे खाने पीने की दुकानों पर शराब का सेवन करने वालों पर रोक लगाए जाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में उपरोक्त लोगों ने आन्दोलन की चेतावनी दी है ।




