अज्ञात महिला का मिला शव शिनाख्यात में जुटी पुलिस

उसका बाजार। थानाक्षेत्र के सरौली गांव स्थित रेलवे ट्रैक व प्राथमिक विद्यालय के मध्य रविवार की सुबह लगभग 28 वर्षीय एक अज्ञात महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गईं। हालांकि महिला की मौत कैसे हुई अभी पूरी तरह से स्पष्ट नही है। कयास लगाया जा रहा है कि महिला ट्रेन से गिरकर रेल की पटरी के पास पहुंच गई हो जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई और गंभीर चोट लगने से इसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीण जब रेलवे ट्रैक की तरफ गए तो देखा कि लगभग 28 वर्षीय महिला की लाश पड़ी है, इसके गले, हाथ और सिर में चोट लगी है। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर आरपीएफ और उसका पुलिस की टीम पहुंच शव का पंचनामा भर शिनाख्त की कोशिश शुरू की। इस संबंध में एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि शव के शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। महिला के दाहिने हाथ पर गोदना में दो स्टार और अंग्रेजी का दो अक्षर एसके लिखा है। ऐसा लग रहा है कि महिला ट्रेन से नीचे गिर गई है जिससे उसकी मौत हुई है।




